Monday, 4 February 2013

कुछ तो बात है



तेरी पहली नजर का
असर कुछ ऐसा हुआ है .......

मेरी निगाहों से हटता नहीं
तेरा चेहरा ,
तेरे चेहरे में कुछ तो बात है |

 जबसे मिला हू तुझसे
सभाले नहीं संभलते
दिल के जज्बात ,
तेरी बातों में कुछ तो बात है |

 बिना कहे जाने क्या-क्या
कह जाती है
निगाहे तेरी ,
तेरी निगाहों में कुछ तो बात है |

 तेरी हर अदा का कायल हू ,
तेरी हर अदा से घायल हू ,
भूले नहीं भूलता
तेरी अदाओं को मैं
तेरी अदाओं में कुछ तो बात है |

 तेरी पहली नजर का
असर कुछ ऐसा हुआ है .......

मेरी निगाहों से हटता नहीं
तेरा चेहरा ,
तेरे चेहरे में कुछ तो बात है |

No comments:

Post a Comment