Tuesday, 30 October 2012

प्यार मे

ज़िन्दगी हमको जाने कंहा 
ले के जाएगी 

ले जाएगी जहाँ भी, तेरी  
याद आएगी 

याद आएगी तेरी, दिल 
मेरा रोएगा 

रोएगा दिल और फ़िर से 
सपने संजोयेगा 

संजोयेगा सपने जबतक किसी 
और का हो न सकेगा  

चाह कर भी किसी और के लिए 
रो न सकेगा 

रोना जरुरी शर्त है मेरे यार ! 
प्यार में 

प्यार मे, सपने किसी और के संग
संजो न सकेगे 

तेरे हो चुके हम, अब किसी और के 
हो न सकेगे 

No comments:

Post a Comment