Thursday 7 June 2012

मेरा चेहरा


मेरा चेहरा अपनी आँखों में बसाए रखिए |
मेरी तस्वीर को सिने से लगाए रखिए ||

लौट के आने तक होता रहे इन्तजार मेरा |
अपने दिल में प्यार की शम्मा जलाए रखिए ||

लौट के आऊगा मैं, ये वादा रहा हमारा | 
मेरे आने तक दिल को बहलाए रखिए ||

आपके बगैर जीने की कभी सोचता नहीं हूँ मैं,
ये एहसास अपने भी सिने में जगाए रखिए ||

दुनिया वालो का क्या वो तो कुछ भी कहेगे |
खुद को दुनिया की निगाहों से बचाए रखिए ||

कम न होने पाए दिलो में एहसास प्यार के |
खूबसूरत ख्यालो से दिल को महकाए रखिए ||

मेरा चेहरा अपनी आँखों में बसाए रखिए |
मेरी तस्वीर को सिने से लगाए रखिए ||